PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में उतरने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के उनके विशेष भाव के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति शृंखला और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएई संबंधों को और आगे बढ़ाने की दिशा में हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'