फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी सत्र से पहले पाकिस्तान पर गरजे, वीडियो सुुना क्या?

Mon, 21 Jul 2025 02:08 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने आतंकियों के आकाओं के घर में घुसकर मारा। उन्होंने ये भी कहा कि ये ऑपरेशन 'मेड इन इंडिया' हथियारों की ताकत का सबूत है। आज दुनिया भर के लोग भारत के इन हथियारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं जब भी विदेशी नेताओं से मिलता हूं, वे भारत की इस नई सैन्य ताकत की तारीफ करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपने सभी मकसद हासिल किए। यह न सिर्फ भारत की सैन्य ताकत, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में इस्तेमाल हुए हथियार पूरी तरह स्वदेशी थे, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा है। यह भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता का प्रतीक है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें