यूपी के मिर्जापुर में एक किसान की बेटी का नामकरण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने किसान की बच्ची का नाम वैभवी रखा। भरत सिंह और उनकी पत्नी विभा ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर अपनी बेटी का नाम रखने की गुजारिश की थी। मोदी ने किसान दंपत्ति को निराश नहीं किया। उन्होंने न सिर्फ उनकी बेटी का नामकरण किया बल्कि खुद फोन करके पूरे परिवार को शुभकामनाएं भी दी।