फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को चीन का झटका

Mon, 04 Sep 2017 04:04 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने चीन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वागत किया। सम्मेलन में भारत का पक्ष रखते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि एकजुट रहने पर ही शांति और विकास संभव होगा। पीएम मोदी ने आतंकवाद को मुख्य मुद्दा बताया। इस मंच पर पहली बार घोषणा पत्र में आतंकवाद की निंदा की गई। भारत के दबाव के बाद सम्मेलन में जिनपिंग के भी सुर बदले नजर आए। घोषणा पत्र में लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद, अलकायदा और तालिबान का जिक्र किया गया है। बता दें कि चीन पहले आतंकवाद की चर्चा इस मंच पर नहीं चाहता था। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा है कि ब्रिक्स देशों ने एकजुट होकर आतंकवाद की निंदा की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें