देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. कलाम के समाधि स्थल पर बने मेमोरियल का उद्घाटन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. कलाम की प्रतिमा का भी अनावरण किया और कलाम संदेश यात्रा को हरी झंडी दिकाकर रवाना किया। ये संदेश यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों से होते हुए डॉ. कलाम की जयंती यानी 15 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी।