पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि की सोमवार को पूर्वोत्तर भारत के दो अहम राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर है। इस दौरान वह कई बड़ी विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे इतना ही नहीं पीएम मोदी इस दौरान धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़े कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे। खबरों की मानें तो इस दौरान पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में करोड़ों रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा जाएंगे,जहां माताबाड़ी स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से ईटानगर के राजभवन जाएंगे। बाद में वह इंदिरा गांधी पार्क जाएंगे, जहां वह विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। विशाल जलविद्युत क्षमता का उपयोग करने और निरन्तर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं जिनमें तातो-1 और हेओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जो दोनों शियॉमी जनपद में यार जेप नदी पर विकसित की जाएंगी।
आपको बता दे की हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक जो 240 मेगावाट है और तातो-1 हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना जो186 मेगावाट है, ये अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में बनाई जाएंगी जिससे विकास को और गति मिलेगा। वहीं तातो-1 परियोजना को अरुणाचल प्रदेश सरकार और नीपको मिलकर करोड़ों रुपये की लागत से विकसित करेंगे। इससे हर साल लगभग 8,020 लाख यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद जताई गई है। हेओ प्रोजेक्ट भी राज्य सरकार और नीपको मिलकर 1,939 करोड़ रुपये की लागत से बनाएंगे। अनुमान है कि यह प्रोजेक्ट हर साल 10,000 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा। इसके बाद पीएम मोदी तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का दौरा केवल परियोजनाओं तक सीमित नहीं है वो इस दौरान विकास के साथ आस्था को लेकर भी बड़े ऐलान करेंगे त्रिपुरा में धार्मिक धरोहर को संवारकर पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का काम करेंगे।