पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में होने वाली रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर राज्य की जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने हेलीपैड पर जुटी भारी भीड़ को 'अद्भुत दृश्य' बताया और कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ है।