अमृतसर में आयोजित हॉर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुप्पी और निष्क्रियता आतंक और उसके मालिकों को बढ़ावा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें डर और खून खराबा फैलाने वाले आतंकी नेटवर्क को परास्त करना होगा इसके अलावा जो आतंकवाद की फंडिंग करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।