यूपी में रोडवेज बसों से एक बड़ा राजस्व सरकार को मिलता है। लेकिन यह भी सच है कि सूबे में एक बड़ी तादात खटारा बसों की हो गई है। कुछ बसों की हालत इतनी दयनीय है कि ये बसें राम भरोसे चल रही हैं। बड़ी बात ये है कि इनकी हालत को देखकर ये लगता है कि सफर करते वक्त यात्री भी चोटिल हो सकते हैं। ऐसी ही एक बस में हमारे संवादाता रोहित कुमार पोरवाल ने सफर किया और अपना अनुभव साझा किया। देखिए फिर्की का ये खास वीडियो।