फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment: दिवाली से पहले सरकार देगी 21वीं किस्त,ऐसे करें चेक।

Sun, 07 Sep 2025 06:00 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी कटौती के बाद दिवाली से पहले किसानों को एक और खुशखबरी दे सकती है। देशवासियों को जीएसटी कटौती का लाभ 22 सितंबर 2025 से लोगों को मिलने लगेगा। इसका फायदा देश के हर वर्ग को होगा। दरअसल, केंद्र सरकार दिवाली से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी कर सकती है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। देश की आधा से अधिक आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। सरकार हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है।

अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है।  दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 21 वीं किस्त कब जारी होगी।भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना किसानों को 6000 रुपये देती है। किसानों को यह रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में मिलते हैं। चार महीने के अंतराल पर किसानों को एक किस्त जारी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त अक्तूबर महीने में दिवाली से पहले जारी कर सकती है।अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना किस्त के बारे में चेक करना चाहते हैं, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।

ऐसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर 'Know Your Status' ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया विंडो खुल जाएगा।

यहां आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना होगा।

OTP दर्ज करते ही आपका अपना स्टेटस नजर जाएगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें