फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash in Ahmedabad: विमान हादसे के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ? | Amar Ujala

Sat, 14 Jun 2025 01:43 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन क्रैश मामले में मौतों के आंकड़ों से पर्दा उठा है का ताजा आंकड़ा सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अबतक कुल 265 लोगों की जान गई है। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिसमें से 241 की मौत हुई। जान गंवाने वालों में बाकी लोग अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल परिसर से जुड़े हैं. एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दोपहर एयरपोर्ट से महज तीन किलोमीटर दूर क्रैश हो गया था. यह हादसा गुरुवार दोपहर टेकऑफ के कुछ मिनटों के भीतर ही हुआ, जब विमान अनियंत्रित होकर अस्पताल के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर्स पर गिर गया. पुलिस के अनुसार अब तक 265 शव सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कनन देसाई ने पत्रकारों से बातचीत में पुष्टि की कि “हमें जो संदेश मिला है, उसके अनुसार 265 शव अस्पताल में पहुंच चुके हैं.” घटना के समय विमान में कुल 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे. हालांकि, विमान के गिरने से केवल विमान सवार ही नहीं बल्कि अस्पताल परिसर के रिहायशी क्वार्टर्स में रहने वाले लोग भी इस हादसे की चपेट में आ गए. इस कारण से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है और अधिकारिक मृत्यु आंकड़ा अब तक जारी नहीं किया गया है, क्योंकि कई शवों की डीएनए पहचान प्रक्रिया अभी चल रही है.अहमदाबाद में गुरुवार को लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान टेकऑफ के चंद सकेंडों के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी। एक शख्स चमत्कारी ढंग से बच गया था। वहीं विमान हादसे में अभी तक कुल 265 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद शुक्रवार को पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे और घायलों से मिले। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त विमान का आज ब्लैक बॉक्स रिकवर कर लिया गया है। विमान हादसे के बाद आज पूरे दिन क्या-क्या हुआ? यहां देखें 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें