केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और फ्रांस के बीच लड़ाकू विमान राफेल को लेकर हुई डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारा स्पष्ट कहना है कि देश के फायदे और उसकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। यही नहीं हमारी सरकार को तेज डिलीवरी, मरम्मत का लंबा समय, स्पेयर पार्ट्स की बेहतर उपलब्धता हासिल हुई और NDA ने UPA की तुलना में बेहतर सौदा (राफेल) किया है।