देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम 16 जून से रोजाना के आधार पर तय होंगे। ये दाम कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर तय होंगे, जैसा कि दुनिया के ज्यादातर विकसित देशों में होता है। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल कंपनियों ने पांच शहरों में इस तरह का प्रयोग सफल रहने के बाद यह फैसला किया है।