बरेली के चंदौसी से बंधरा जा रही पेट्रोल से भरे ट्रेन के एक कंटेनर में अचानक से आग लग गई । आग की लपटें देख गाड़ी के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। गाड़ी रोककर जलते कंटेनर से गाड़ी के अगले और पिछले डिब्बों को अलग कर दिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।