फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के शराब ठेके में उत्पात, तोड़फोड़ में महिलाएं भी शामिल

Mon, 03 Apr 2017 11:02 PM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

यूपी में शराब ठेकों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र मे चल रहे देशी शराब के ठेके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ ने वहां रखे सामानों को भी चकनाचूर कर दिया। इतना ही नहीं इस हमले में महिलाओँ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ईंट पत्थर से तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है शराब ठेके की वजह से यहां शराबियों का मजमा लगा रहता है। लोग नशे में महिलाओं पर फब्तियां भी कसते रहते हैं। उधर लगातार हो रहे हमले से परेशान ठेके के मालिकों ने एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और सुरक्षा की गुहार लगाई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें