भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में ज्योति एक्टर के घर पहुंचीं और फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए हैं, जिन पर अब भोजपुरी पावर स्टार ने चुप्पी तोड़ी है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए ज्योति से सवाल किए हैं। वहीं पवन सिंह की पत्नी ने भी पलटवार करते हुए पवन सिंहो को चुनौति दे दी है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा।’आगे पोस्ट में उन्होंने ज्योति सिंह से कई सवाल किए। पहला सवाल उन्होंने पूछा, ‘क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने सम्मान के साथ आपको अपने घर पर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई।’
फिर दूसरा सवाल उन्होंने पूछा, ‘आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जोकि मेरे बस का नहीं।’ इसके बाद अंतिम बात उन्होंने कही, ‘समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनके उपस्थिति में हो। कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।’बीते दिन रविवार को ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंची थीं। यहां आकर उन्होंने कहा कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके लिए पुलिस बुलवाई गई है। साथ ही उन्होंने अभिनेता पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें खूब रोते हुए भी दिया गया था। ज्योति सिंह ने इसका पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पवन के फैल्ट पर जैसे ही ज्योति पहुंची वैसे ही पुलिस ज्योति को बाहर निकलने को कहने लगी | ज्योति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है |
जिसमें ज्योति आत्महत्या की धमकी देते हुई दिखाई दे रही है | आगे के वीडियो में हम आपको ज्योति ने और क्या कुछ कहा वह भी बताएंगे लेकिन उससे पहले पति-पत्नी के विवाद में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की एंट्री ने इस विवाद को एक और तड़का लगाने का काम किया है | खेसारी लाल यादव ने ना केवल भाभी ज्योति का सपोर्ट किया बल्कि पवन सिंह पर कई तीखे सवाल भी खड़े कर दिए |