बाबा रामदेव ने अब ई-कॉमर्स में धमाकेदार एंट्री कर दी है। मंगलवार को नई दिल्ली में बाबा रामदेव और ऑनलाइन बेचने के लिए प्रमुख ई-रिटेलर कंपनियों के बीच करार हुआ। बाबा रामदेव ने अपनी इस मुहिम को 'हरिद्वार से हर द्वार' तक का नारा दिया है। इस मौके पर योग गुरु रामदेव ने कहा कि वो रीटेल में एफडीआई के खिलाफ हैं, लेकिन आज के शुभ मौके पर कोई राजनीतिक पंगा नहीं लेना चाहते।