फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Monsoon Session 2025 : पाक के साथ क्रिकेट खेलने पर भड़के ओवैसी, सरकार से पूछे तीखे सवाल!

Tue, 29 Jul 2025 01:17 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान ओवैसी ने कहा कि सेना ने बहादुरी से पाकिस्तान को जवाब दिया। सेना ने शौर्य दिखाया। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। अगर खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता तो फिर पाकिस्तान से हम क्रिकेट मैच क्यों खेलने जा रहे हैं। मुझसे तो यह बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। आपने व्यापार बंद कर दिया है। तो अब आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेलने जा रहे हैं? यह बेहद निंदनीय है। 'ऑपरेशन सिंदूर' हमारी सेना ने जवाब दिया। जवाबदेही तय होनी चाहिए। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की फिर भी पहलगाम हुआ? पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला, आप तैयारी कर लीजिए। उसे एफएटीएफ की ग्रे सूची में लाया जाना चाहिए।  

सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'क्या आपकी अंतरात्मा आपको पहलगाम में मारे गए लोगों के परिवार वालों से भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने के लिए कहने की इजाजत देती है? हम पाकिस्तान का 80% पानी रोक रहे हैं, ये कहते हुए कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे। क्या आप क्रिकेट मैच खेलेंगे? मेरी अंतरात्मा मुझे वो मैच देखने की इजाजत नहीं देती। क्या इस सरकार में इतनी हिम्मत है कि वो 25 मृतकों को बुलाकर कहे कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में बदला ले लिया है, अब आप पाकिस्तान के साथ मैच देखिए। ये बहुत अफसोस की बात है।' उन्होंने कहा कि पहलगाम किसने किया? हमारे पास 7.5 लाख सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल हैं। ये चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें