एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया है इसमें नूंह जिले से पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं भेजने वाला तारीफ गिरफ्तार हुआ है। दो दिन पहले ही यहां से अरमान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तारीफ ने भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्च आयोग को दी।