पाकिस्तान महिला सीमा हैदर के मामले में अब तक यूपी पुलिस तो लगातार अपनी माथापच्ची कर रही है...मगर अब बिहार पुलिस की एंट्री हो चुकी है...पाकिस्तान महिला सीमा हैदर की भारत में घुसपैठ मामले पर बिहार पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सीमा हैदर बिहार से सटे नेपाल बॉर्डर से भारत में दाखिल नहीं हुई थी। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि सीमा हैदर किसी अन्य राज्य के बॉर्डर से भारत में आई होगी। इंडो-नेपाल बॉर्डर को लेकर बिहार पुलिस बेहद चौकस है।