फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vs Pakistan: पाकिस्तानियों ने दुबई में की थी भारत की तारीफ, मैच से पहले क्या कहा था

Mon, 15 Sep 2025 01:03 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

टी20 एशिया कप 2025 के तहत बीते रविवार 14 सितंबर को ग्रुप-ए की टीमों के बीच मुकाबला हुआ. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेटों से जीत लिया. लेकिन उससे पहले पाकिस्तानी फैंस का बयान सामने आया था। पाकिस्तानी फैन्स ने तो यहां तक कह दिया था कि मैच भारतीय टीम ही जीतेगी। लोगों का कहना था कि पाकिस्तानी टीम नई है और ऐसे में सारे खिलाड़ी ऊर्जावान हैं फिर भी भारत की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। पाकिस्तानी फैन्स का ये बयान उस वक्त आया था जब मैच की शुरुआत भी नहीं हुई थी। आपको बता दें कि इस मैच में टॉस पाकिस्तान के पक्ष में गया. कप्तान सलमान आगा ने पहले बैटिंग चुनी. पहले खेलने आई इस टीम की शुरुआत काफी खराब रही. पाक टीम के 2 विकेट महज 6 के स्कोर पर गिर गए. ओपनर साहिबजादा फरहान ने 40 व शाहीन अफरीदी ने 33 रनों का योगदान दिया. इन पारियों के दम पर पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया.  टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 3 व जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जवाब में चेज करने आई इंडियन टीम की तरफ से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 13 बॉल पर 31 रन ठोके. तिलक वर्मा ने भी इतने ही रन जड़े. कप्तान सूर्यकुमार यादव 47 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे. भारत ने 25 गेंदें हाथ में रहते 3 विकेट खोकर मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें