पाकिस्तान पर अफगानिस्तान तालिबान की ओर से हमला किया गया है। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने कुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है और आतंकियों के सीमा पार हमले का निर्णायक रूप से जवाब दिया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अफगान तालिबान के सहयोग से 20-25 टीटीपी आतंकियों के समूह ने आज सुबह पाकिस्तानी चौकियों पर भारी हथियारों के जरिए बिना किसी उकसावे के हमला किया।