पाकिस्तान उच्चायोग के इशारे पर जासूसी करने वाले एक बड़े रैकेट का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले दो भारतीयों को भी गिरफ्तार किया है। मौलाना रमजान और सुभाष जांगिड़ नामक ये दोनों शख्स राजस्थान के रहनेवाले हैं। इनके पास से कई अहम सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक ये जासूसी पाक उच्चायोग में बैठे अधिकारी महमूद अख्तर के इशारे पर की जा रही थी। भारत सरकार ने पाक उच्चायोग अधिकारी को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है। पाक हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने आरोपों से इनकार किया है।