भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान और चीन की खुफिया एजेंसियां भारतीय आर्मी अफसरों को हनी ट्रैप में फंसा रही है। ये बात सामने आने पर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने एक चेतावनी जारी कर दी है। पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान भारतीय अफसरों को खूबसूरत महिलाओं का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं और उन महिलाओं की मदद से भारत के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहे है।