मदर्स डे के अवसर पर इलाहाबाद में अमर उजाला कार्यालय में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने स्कूल परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसके बाद सभी बच्चों की पेंटिंग का अवलोकन मशहूर चित्रकार अजय जेटली और सुपरिचित कवि यश मालवीय ने किया। बच्चों ने मां के प्रति अपने स्नेह को पेंटिंग के माध्यम से कुछ यूं बयां किया।