फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor Debate In Parliament : लोकसभा में सरकार को ऑपरेशन सिंदूर पर घेरेगा विपक्ष।

Mon, 28 Jul 2025 10:15 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। सोमवार से लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है, जिसमें तीखी बहस होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े इन दो मुद्दों पर बहस की तैयारी कर रहे हैं।सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों मुद्दों पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद के दोनों सदनों में इस पर बयान दे सकते हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत दूसरे शीर्ष विपक्षी नेता चर्चा में भाग लेंगे। मानसून सत्र का पहला सप्ताह पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया और कार्यवाही चलने नहीं दी। पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार से लोकसभा और मंगलवार से उच्च सदन में चर्चा होनी है।

लोकसभा में चर्चा के दौरान सबकी नजर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर रहेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस पार्टी थरूर को इस चर्चा में बोलने का मौका देगी या नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद थरूर ने अमेरिका समेत दूसरे देशों की यात्राओं के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार दावे को लेकर विपक्ष संसद में सरकार को घेर सकता है। ट्रंप सार्वजनिक मंचों से कई बार दावा कर चुके हैं, उन्होंने व्यापार रोकने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाई थी। हालांकि, भारत सरकार की ओर से उनके इस दावे को पहले ही खारिज किया जा चुका है। लेकिन, संसद में चर्चा के दौरान विपक्ष इसे मुद्दा बना सकता है।


राहुल गांधी समेत समूचा विपक्ष विदेश नीति को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। राहुल और विपक्षी नेता दावा करते रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को किसी दूसरे देश का सहयोग नहीं मिला। इसके अलावा विपक्ष पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाते हुए भी सरकार की तैयारी में है।दोनों पक्षों ने प्रत्येक सदन में 16 घंटे की बहस पर सहमति व्यक्त की है, जो सामान्यत: तय समय से अधिक होती है. लोकसभा की सूचीबद्ध कार्यसूची के मुताबिक सदन में पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा होगी.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें