बागपत में बैंक की कतार में लगे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 68 साल के ये बुजुर्ग स्टेट बैंक की कोताना शाखा से रुपये निकलवाने गए थे, लेकिन लाइन में वो बेहोश होकर गिर गए। परिवारवालों के मुताबिक बुजुर्ग सुबह पांच बजे से ही लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बैंक में कम कर्मचारी होने की वजह से नकदी बांटने का काम बहुत धीमी रफ्तार से हो रहा था। इसके चलते उन्हें बहुत देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ा और बीमार होने की वजह से अस्पताल में उनकी जान चली गई।