महाराष्ट्र में किसान आंदोलन के दौरान देवेंद्र फणनवीस सरकार की सहयोगी शिवसेना ने सरकार के किसान कर्ज माफी के फैसले का स्वागत किया है। शिवसेवा प्रवक्ता मनीषा कयांडे ने राज्य सरकार के किसान के कर्ज की माफी के फैसले की प्रशंसा करते हुए सीएम फणनवीस को भी बधाई दी और कहा कि, ये किसान आंदोलन की एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे हमेशा से किसानों की परवाह करते रहे हैं और हालिया किसान आंदोलन को लेकर भी उन्होंने किसानों से वादा किया था कि, वो उनकी लड़ाई में हमेशा आखिर तक साथ खड़े रहेंगे।