बीजेपी की मदद से छठी बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार को 'धोखेबाज' करार दिया। राहुल ने ये भी कहा कि सत्ता के लिए कोई कुछ भी कर सकता है। वहीं पटना में RJD कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटना में महातमा गांधी सेतू पर जाम लगा दिया और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।