बिहार की राजनीति में आए तूफान के बीच विधानसभा में आज जमकर बवाल हुआ। एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करने पहंचे तो वहीं दूसरी तरफ RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। नीतीश को 131 विधायकों का साथ मिला है वहीं RJD को 108 वोट मिले। आइए आपको दिखाते हैं इससे पहले विधानसभा के बाहर किस कदर हंगामा हुआ था।