केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद भारी जुर्माने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में पांच लाख हादसे होते हैं। 18-35 साल के लोगों की मौतें हो रही हैं। इस बीच अगर कानून के प्रति सम्मान भी नहीं और डर भी नहीं तो ये स्थिति अच्छी नहीं है। सरकार की ज्यादा फाइन लेने की कोई मंशा नहीं है। ऐसा समय ही ना आए कि किसी के ऊपर फाइन लगे।