फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari Jharkhand Visit: नितिन गडकरी ने झारखंड को दी सड़कों की सौगात

Fri, 04 Jul 2025 02:29 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में 2 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं लागू की जाएंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मैं झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। राज्य में 2 लाख करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लागू करने का भरोसा देता हूं।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक राज्य में 40 हजार करोड़ रुएप की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 70 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा 75 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं पाइपलाइन में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपए की वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 तक पूरा होगा। 12,800 करोड़ रुपए की रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर जनवरी 2028 तक तैयार हो जाएगा। वहीं, 31,700 करोड़ रुपए की दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन कॉरिडोर जून 2026 तक बनकर तैयार होगा।

मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चुनावों तक राजनीति हो सकती है, लेकिन चुनाव के बाद देश और राज्यों में विकास की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की मंजूरी और अन्य तकनीकी अड़चनों को दूर करने का आग्रह भी किया। मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 2014 में झारखंड में जहां 2,600 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क था, अब यह बढ़कर 4,470 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के 19 आकांक्षी जिलों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा चुका है।

जनसभा के बाद गडकरी होटल रेडिशन ब्लू पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम 6:45 बजे रांची एयरपोर्ट से वापस रवाना हो गए। रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची विधायक सीपी सिंह सहित कई अधिकारी और नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें