फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकी को लेकर कानपुर पहुंची NIA, खुल सकता है बड़ा राज

कुशाग्र पांडेय, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 09:51 AM IST

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट मामले में संदिग्ध आतंकी अजहर को पहली बार कानपुर लेकर पहुंची NIA ने बेकनगंज और चमनगंज इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। इसके बाद एक संदिग्ध समेत दो लोगों को अपने साथ ले गई। अन्य को पूछताछ के लिए दोबारा हाजिर होने की शर्त पर छोड़ दिया। रहमानी मार्केट स्थित अजहर की दुकान पहुंचकर पिता के बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम अजहर के घर पर भी पहुंची। यहां उसकी मां से पूछताछ की। एनआईए ने गवाहों के बयानों की वीडियोग्राफी कराने के साथ-साथ जहां-जहां छापे मारे हैं, वहां के नक्शे भी तैयार किए हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें