कश्मीर घाटी में देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार ने 22 सोशल मीडिया साइटों को बैन कर दिया है लेकिन इसके बावजूद आतंकियों का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के आने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। वीडियो में सेब के बगीचे में आतंकियों का सरगना उन्हें देश के खिलाफ भड़का रहा है जबकि 11 आतंकी जमीन और तीन अन्य आतंकी सतर्क खड़े नजर आ रहे हैं।