नोटबंदी के बाद अब तक सिर्फ 2000 के नए नोट ही लोगों को मिल पा रहे थे लेकिन कानपुर में अब एटीएम से 500 के नए नोट भी मिलने लगे हैं।जैसे-जैसे लोगों को नए नोट आने की सूचना मिली वैसे-वैसे एटीएम पर लाइन लंबी होती चली गई। वहीं 500 के नए नोट लेकर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में खूब नारे भी लगाए। साथ ही लोगों ने नोटबंदी का विरोध करने वालों को कटघरे में लेते हुए उनके पास काला धन होने का आरोप भी लगाया।