यूपी में योगी सरकार के आने के बाद प्रदेश में भारी फेरबदल का दौर चल रहा है। इसी सिलसिले में मेरठ के जिला अस्पताल के चादर भी बदले जा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए हर दिन अलग-अलग रंग के चादरों का प्रावधान किया गया है ताकि हर रोज चादरों के रंग से ही ये पता चल सके की ये बदली गई हैं या नहीं।