होंडा ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो 2018 में अपना नया एक्टिवा 5G स्कूटर पेश किया है। इसमें डिजिटल एनालॉग कंसोल और पुश बटन सीट ओपनर जैसे शानदार फीचर हैं। तो वहीं टाटा ने भी इस मौके पर अपनी नई एसयूवी H5X को लॉंच किया। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई सितारे भी पहुंचे।