हमारा पड़ोसी देश नेपाल इस समय काफी मुश्किलों में है। इसकी वजह है सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बैन, जिसके विरोध में जोरदार आंदोलन हो रहा है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का दर्द छलका है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक खून से सने हुए सफेद जूते की तस्वीर शेयर की है। ये मात्र फोटो नहीं है, बल्कि नेपाल में हो रही हिंसा का एक सबूत है, जो काफी भयावह प्रतीत हो रहा है। इस पोस्ट के साथ मनीषा कोइराला ने कटाक्ष करने वाला कैप्शन दिया है। उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा, ‘आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो- जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो।’ इसका अर्थ हुआ कि आज नेपाल के लिए एक काला दिन है- जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।उन्होंने Gen Z द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट को ‘नेपाल के लिए ब्लैक डे’ कहा है. उन्होंने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन सरकार भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया को बैन किए जाने को लेकर किया जा रहा है.
इस चलते कई जाने भी गई हैं तो 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.इंस्टाग्राम पर मनीषा कोइराला ने एक फोटो के साथ अपना स्टैंड साफ किया. मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘ये नेपाल के लिए काला दिन है. जहां गोलियां लोगों की आवाज का जवाब दे रही हैं. ये भ्रष्टाचार और न्याय मांगने वालों की आवाज को दबाना चाहते हैं.’नेपाल में सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुए. जहां करीब 20 लोगों की जान चली गई तो 300 से अधिक लोग घायल हो गए. हाल ये हो गए कि सेना को राजधानी में उतरना पड़ा. वहीं केपी शर्मा ओली की सरकार को विरोध के बाद Gen Z की मांग को मानते हुए सोशल मीडिया से बैन को हटा लिया है.नेपाल में होम मिनिस्टर रमेश लेखक को इस हिंसक प्रदर्शन के बाद नैतिक आधार पर इस्तीफा देना पड़ा. बता दें मनीषा कोइराला नेपाल से ताल्लुक रखती हैं. इन्होंने नेपाली सिनेमा में काम भी किया है. वह खुद राजनैतिक परिवार से आती हैं. हालांकि उन्हें फेम मिला बॉलीवुड से. जहां कई दशक उन्होंने राज किया है. कामकाज की बात करें तो पिछले दिनों वह संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में अभिनय कर छा गई थीं.दरअसल मनीषा कोइराला मूल रूप से नेपाल की ही रहने वाली हैं.
उनका जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था. मनीषा के बाबा विशेश्वर प्रसाद नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके पिता प्रकाश नेपाल की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं. मनीषा ने साल 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो मुंबई आ गईं और सुभाष घई की फिल्म सौदागर से बॉलीवुड मे डेब्यू किया. मनीषा इस समय कई सामाजिक कामों में लगी हुई हैं इनमें से उनका मुख्य फोकस नेपाली लड़कियों की तस्करी और उनके वेश्यावृत्ति में जाने से रोकने पर है. नेपाल देश में ये आंदोलन इसलिए हो रहा है, क्योंकि नेपाल की ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। हालांकि सरकार ने ये कदम सुरक्षा का हवाला देते हुए उठाया। अब इसे लेकर नागरिकों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने नेपाल की राजधानी के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है। काठमांडू के अलावा, ललितपुर जिले, पोखरा, बुटवल और सुनसराय जिले के इटाहारी में भी कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए।