फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Protest: नेपाल में हजारों कैदी फरार, तनाव बरकरार? | AmarUjala | World

Thu, 11 Sep 2025 04:57 PM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन ने देश की राजनीतिक पारिदर्शता को पूरी तरह बदल कर रख दिया। सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। इसका साफ-साफ असर अब नेपाल के जेलों पर भी दिखने लगा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को भी रामेछाप जिले की एक जेल में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें तीन कैदी मारे गए और 13 घायल हो गए। इस तरह मंगलवार से अब तक कुल आठ कैदी जेलों में हुई झड़पों में मारे जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, देशभर की 25 से ज्यादा जेलों से करीब 15,000 कैदी फरार हो चुके हैं। ये घटनाएं तब शुरू हुईं जब जेन जेड समूह के नेतृत्व में पूरे नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए। इस आंदोलन के दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देशभर में सेना ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए।

जहां एक ओर पूरे देशभर में हालात बेकाबू हो रहे हैं। वहीं नेपाल की कई जेलों से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को रामेछाप जिले की जेल में कैदियों ने गैस सिलेंडर से धमाका कर जेल से भागने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने हालात काबू में करने के लिए फायरिंग की, जिसमें तीन कैदी मारे गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मंगलवार शाम से, युवाओं की भीड़ ने कई जेलों पर हमला कर प्रशासनिक इमारतों को आग के हवाले कर दिया और जेल के गेट तोड़ दिए। इससे काठमांडू की सुंदरहर जेल से 3,300, नक्कू जेल से 1,400 और डिल्लीबजार जेल से 1,100 कैदी भाग निकले।

नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन का असर केवल कुछ जेलों तक सीमित नहीं है। इसका बड़ा असर देश के अन्य जेलों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां से सैकड़ों कैदी जेल में हिंसक झड़प कर या आगजनी करके भाग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक सुनसरी जिले के झुम्का जेल से 1575 कैदी, चितवन से 700 कैदी, कपिलवस्तु से 459 कैदी, कैलाली से 612 कैदी, कंचनपुर से 478 कैदी तो सिन्धुली से कुल 500 कैदी फरार हो गए हैं। वहीं रौतहट जिले के गौर जेल में कुल 291 कैदियों में से 260 फरार हो गए थे, जिनमें से अब तक सिर्फ 31 वापस पकड़े जा सके हैं।

इससे पहले मंगलवार रात पश्चिम नेपाल के नाबालिग सुधार गृह पर में भी हिंसा होने की खबर सामने आई। इस हिंसा में पांच नाबालिग कैदियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को पश्चिम नेपाल के बांके जिले के नौबस्ता सुधार गृह में पांच नाबालिग कैदी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए, जब वे सुरक्षा गार्ड के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे। नेपाल में जारी हिंसा के चलते भारत और नेपाल की सीमा पर कड़ी नजर बनाई गई है। कारण है कि नेपाल की जेलों में हिंसक झड़क के बाद कैदी भारत की सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार कई कैदी भारत की सीमा की ओर भागते हुए देखे भी गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें