देश के नए राष्ट्रपति के तौर पर दौपदी मुर्मू की जीत के बाद nda में खुशी का माहौल बना हुआ है....तो वहीं निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 25 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो रहा है...लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए विदाई भोज आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे. आपको बता दें कि विदाई भोज का आयोजन दिल्ली के होटल अशोका में किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रात्रि भोज की मेजबानी की.. इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डिनर पार्टी में शामिल होकर जीत की खुशी मनाई इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि इसमें देश भर से कई आदिवासी नेता भी पहुंचे. इसके साथ-साथ विदाई भोज में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं ने भी शिरकत की. साथ ही साथ विपक्ष के भी नेताओं ने इस पार्टी में शिरकत की....कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी इसमें शामिल हुए.