एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद सोमवार देर शाम दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पहुंचकर कोविंद ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले पटना में रामनाथ कोविंद के राजभवन छोड़ते वक्त सैकड़ों लोग राजभवन के बाहर इकट्ठे हुए और कोविंद ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।