पिछले दिनों अपने एक बयान से बवाल खड़ा करने वाले दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह का अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने देश के माहौल पर सवाल उठाया है। इस वीडियो को मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंडिया ने टि्वटर पर शेयर किया है। वहीं अब कोई शाह का समर्थन कर रहा है तो किसी के वो निशाने पर आ गए हैं।