महागठबंधन के नेतृत्व की घोषणा के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष तौर से वार करते हुए कहा कि महागठबंधन कर भी ये तन्हा रहने वाले हैं। नकवी ने ये भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखा जा रहा है तो उससे पहले झूठ बोलना, देश को गुमराह करना और मनगढ़ंत कहानी बनाना बंद करना होगा।