हरियाणा के झज्जर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को घर में बने टैंक में डूबोकर मार डाला। हत्या के बाद महिला ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी फिर खुद भी आत्महत्या के इरादे से टैंक में छलांग लगा दी। पुलिस ने किसी तरह महिला और बच्चों को टैंक से बाहर निकाला। पुलिस बच्चों को तो नहीं बचा पाई लेकिन महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया ये अभी तक पता नहीं चल सका है।