संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार की घेराबंदी को और मजबूत करने में जुट गया है। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की एकजुटता और हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो रही है। इस, बीच विपक्ष बुधवार ने एकजुट होकर नोटबंदी के मुद्दे पर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी पार्टियों के करीब 200 सांसद नोटबंदी और सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते दिखे।