Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पति सौरभ राजपूत की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ 10 मार्च को हिमाचल के कसोल में पहुंची थी। होटल पूर्णिमा में छह दिन तक रहे। इस दौरान बहुत कम बाहर निकले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमरा लेते समय प्रेमी साहिल शुक्ला ने मुस्कान को अपनी पत्नी बताया था।