यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। विजबिल्टी जीरो के करीब हो जाने की वजह से 12 गाड़ियां यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई गाड़ियों के बंपर और डिग्गी उखड़ गए। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। पिछले दो दिनों से उत्तर भारत में जबर्दस्त धुंध छाई हुई है और यही धुंध दुर्घटना का कारण बनी।