फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marathi Hindi Controversy: भाषा विवाद पर आठवले की एंट्री से गरमाई सियासत, ठाकरे ब्रदर्स पर हमला!

Sun, 06 Jul 2025 07:16 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र में एक बार फिर हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद ने तूल पकड़ लिया है. इसके चलते राज्य की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने बयान में कहा, "मुंबई में इन दिनों भाषा के नाम पर जो दादागिरी शुरू हुई है, वह तुरंत रुकनी चाहिए." रामदास आठवले ने मराठी भाषा को लेकर सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि मराठी भाषा का सम्मान हम सबका गर्व है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी को कोई भाषा नहीं आती, इसलिए उसे सताना या डराना अपराध है. 

रामदास अठावले ने आगे कहा कि यहां अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले, गरीब व्यापारी और मेहनतकश कामगार रहते हैं. उन पर हो रहा अन्याय तत्काल बंद होना चाहिए.” उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भाषा के नाम पर हो रही ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि समाज में एकता, सम्मान और समानता बनी रहे. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं मुंबई की सदियों पुरानी ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘सांस्कृतिक एकता’ की पहचान को चुनौती देती हैं. आगे कहा कि समाज को जोड़ने की जरूरत है, तोड़ने की नहीं. गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भाषा के मुद्दे पर कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें हिंदी बोलने वाले लोगों से बदसलूकी या मारपीट की खबरें आईं. 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने मराठी में बात न करने पर एक 'हिंदू व्यक्ति' की मनसे समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। नितेश राणे ने साथ ही सवाल किया कि क्या 'टोपी पहनने वाले' लोग अच्छी तरह से मराठी बोलते हैं।

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई के बाहरी इलाके भयंदर में मराठी में बात करने से कथित तौर पर इनकार करने वाले एक दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा नेता राणे ने शुक्रवार को विधानमंडल परिसर में कहा, ‘‘एक हिन्दू व्यक्ति को पीटा गया...गरीब हिन्दुओं पर क्यों हमला किया जा रहा है? हिम्मत है तो नल बाजार या मोहम्मद अली रोड पर जाकर अपनी ताकत दिखाओ।'' नल बाजार या मोहम्मद अली रोड दक्षिण मुंबई में मुख्यतः मुस्लिम बहुल इलाका है।

मंत्री राणे ने कहा, ‘‘क्या मोहम्मद अली रोड (इलाका) में दाढ़ी और टोपी वाले लोग शुद्ध मराठी बोलते हैं। क्या जावेद अख्तर या आमिर खान मराठी बोलते हैं। आपके पास उन्हें मराठी बोलने के लिए कहने का साहस नहीं है, लेकिन आप गरीब हिन्दुओं पर हमला कर रहे हैं।'' राणे ने दावा किया कि हिंदी को लेकर विवाद हिन्दुओं को बांटने का एक प्रयास है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ यह देश को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश है। लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य हथकंडों के जरिए मुंबई में हिन्दुओं की संख्या कम करने की कोशिश की जा रही है। यह हिंसा उसी रणनीति का हिस्सा है। आप मालवणी जाकर लोगों पर हमला क्यों नहीं करते? क्या वे शुद्ध मराठी में बात करते हैं?''

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें