दिल्ली सरकार संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार करने का विचार बना रही है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस विषय की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार प्रदेश भर में 75 लर्निंग सेंटर खोलने जा रही है। ये लर्निंग सेंटर तीन महीने के छोटे कोर्स कराएंगे। सिसोदिया ने इन कोर्स का उद्देश्य लोगों को भाषा में निपुण बनाना बताया।