Mahila Samman Yojana: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे.